Elephant Attack : दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, दूसरे ने भागकर बचाई जान...
| Elephant Attack : सरगुजा। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम बगरा मोड़ के पास रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहे 2 ग्रामीणों का देर रात दंतैल हाथी से सामना हो गया।
By : Rohit Banchhor
Elephant Attack : सरगुजा। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम बगरा मोड़ के पास रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहे 2 ग्रामीणों का देर रात दंतैल हाथी से सामना हो गया। हाथी ने दोनों को सूंड से धक्का दिया, तो दोनों गिर गए। इस दौरान हाथी ने एक को कुचलकर मार डाला, जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वन विभाग द्वारा आस-पास के गांवों में मुनादी कराई गई कि शाम के बाद कोई भी घर से बाहर न निकलें।
Elephant Attack : बता दें कि ग्राम बगरा निवासी राजाराम सिंह 45 वर्ष सोमवार को गांव के ही लक्ष्मण सिंह 50 वर्ष के साथ अपने साढ़ू के घर ग्राम चाकी गया था। वहां से दोनों आधी रात पैदल घर लौट रहे थे। वे ग्राम बगरा मोड़ स्थित गोठान के पास बैठकर कुछ बातें कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से एक दंतैल हाथी वहां आ धमका और दोनों को सूंड मारकर जमीन पर गिरा दिया। फिर हाथी ने राजाराम को पैरों से कुचलकर मार डाला, जबकि लक्ष्मण वहां से जान बचाकर भाग निकला।
Elephant Attack : फिर उसने गांव में जाकर लोगों को पूरी बात बताई। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत राजाराम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल लक्ष्मण को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विभाग द्वारा मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किया गया।