Elephant Attack : लकड़ी बिनने जंगल गए अधेड़ को हाथी ने उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल...

आज सुबह उसकी लाश जंगल में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Update: 2025-02-12 08:12 GMT

Elephant Attack : रायगढ़। जिले के ग्राम बरौद में एक हाथी के हमले ने ग्रामीणों के बीच दहशत फैला दी है। हाथी के हमले में 50 वर्षीय बंधन राठिया की मौत हो गई। यह घटना कल सुबह की है, जब बंधन जंगल की ओर गया था। आज सुबह उसकी लाश जंगल में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Elephant Attack : ग्रामीणों ने बताया कि बंधन राठिया कल सुबह जंगल में लकड़ी लेने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। आज सुबह ग्रामीणों ने उसे ढूंढना शुरू किया, तो बरौदा के जंगल में उसका शव मिला। शव के हालात बताते हैं कि हाथी ने उस पर हमला किया था। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Elephant Attack : ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल में हाथियों का एक बड़ा दल घूम रहा है। वन विभाग को इसकी जानकारी थी, लेकिन हाथियों की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जताया है।

Elephant Attack : वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और हाथियों के आतंक को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Tags:    

Similar News