Eetha Title Controversy : ईठा के टीजर रिलीज होते ही श्रद्धा कपूर की फिल्म पर मचा बवाल, NCP ने मांगा नाम बदलने का फैसला

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-24 09:02 GMT

Eetha Title Controversy : मुंबई। श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ के टीजर रिलीज होते ही विवाद खड़ा हो गया है। लावणी सम्राज्ञी विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम बदलने की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने की है।

Eetha Title Controversy : NCP का सख्त विरोध

NCP के चित्रपट एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने आधिकारिक पत्र जारी कर फिल्म के नाम ‘ईठा’ पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महान लावणी कलाकार विठाबाई के जीवन पर बनी फिल्म का नाम इतना साधारण होना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि फिल्म का नाम ‘विठाबाई’ या ‘विठा’ रखा जाए, ताकि उनकी विरासत को उचित सम्मान मिल सके।

Eetha Title Controversy : फैंस का लॉजिकल जवाब

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने NCP के इस विरोध का जवाब देते हुए कहा कि ‘ईठा’ नाम महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों की सहज और ठेठ बोली को दर्शाता है। विठाबाई को उनके गांव में ‘इठा’ या ‘ईठा’ ही पुकारा जाता था। इसलिए यह नाम किसी अनादर का नहीं, बल्कि उनकी जमीनी पहचान और लोक संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है।

Eetha Title Controversy : फिल्म की स्टारकास्ट और उम्मीदें

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर रिलीज होते ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News