ED raid: रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर और दुर्ग के होटल Sagar International के मालिक के आवास में ED का छापा,सुबह से चल रही है कार्यवाही
| ED raid: रायपुर/दुर्ग। दुर्ग के रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दबिश दी है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है। इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है।
By : Pradeep Sharma
ED raid: रायपुर/दुर्ग। दुर्ग के रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दबिश दी है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है। इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है। इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था।
ED raid: वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन प्रारंभिक कार्रवाई में अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस ग्रुप के किस भाई के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है या तीनों भाईयों को ईडी ने अपनी रडार में लिया है। फिलहाल जांच जारी है।