Earthquake: म्यांमार में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी मापी गई तीव्रता

By :  Vpb
Update: 2025-04-18 01:55 GMT

Earthquake: नई दिल्ली: म्यांमार में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर म्यांमार में 3.9 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसे आफ्टरशॉक की अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी, "रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का समय 18 अप्रैल 2025, 02:57:43 IST, गहराई 10 किलोमीटर, स्थान: म्यांमार।"

Earthquake: दूसरी ओर, चिली में भी गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, उत्तरी चिली में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 178 किलोमीटर की गहराई पर था।

Earthquake: म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से सैकड़ों आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने बताया कि 28 मार्च के भूकंप में अब तक 3,649 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,018 लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार के हल्के भूकंप से किसी बड़े नुकसान या हताहत की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

Tags:    

Similar News