Earthquake in INDONESIA: इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई तीव्रता
इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
By : Vpb
Update: 2024-07-24 02:37 GMT
Earthquake in INDONESIA: जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र पापुआ प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी।
Earthquake in INDONESIA: एक समाचार एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके जकार्ता के समयानुसार सुबह 07:22 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मम्बरमो तेंगाह रीजेंसी से 96 किमी उत्तर-पूर्व में था और इसकी गहराई जमीन से 26 किमी अंदर थी। हालांकि, इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले, अप्रैल महीने में इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में भी भूकंप आया था।