Durg News : दुर्ग। जिले के भिलाई के हुडको इलाके में एक सूने घर में चोरी की बड़ी वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना तड़के सुबह 4 बजे की है, जब दो चोरों ने प्रसाद राव के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर लगभग 3 लाख रुपये की नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बेखौफ होकर घर के अंदर बीड़ी भी पी, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं।


Durg News : बता दें कि प्रसाद राव अपने परिवार के साथ हैदराबाद गए हुए थे, जिससे उनका घर खाली पड़ा था। सुबह-सुबह दो चोर घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें चोरों को घर में आराम से बीड़ी पीते हुए देखा जा सकता है।


Durg News : जब चोर घर से बाहर निकल रहे थे, उस समय प्रसाद राव की पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उन्हें देखा और तुरंत अन्य लोगों को इकट्ठा किया। हालांकि, तब तक दोनों चोर वहां से फरार हो चुके थे। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिख रहे चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Tags: