Durg Crime : आरक्षक ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जानें क्या है वजह...
जिले के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक आरक्षक ने अपनी इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-29 09:27 GMT
Durg Crime : दुर्ग। जिले के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक आरक्षक ने अपनी इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल तहसील के सीमा गांव का रहने वाला था। मनोज कुमार एसएसबी 28वीं बटालियन में पदस्थ थे और फिलहाल भिलाई रिसाली के एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय में जनरल ड्यूटी पर तैनात थे।
Durg Crime : बता दें कि घटना बुधवार रात करीब 9.30 बजे की है, जब मनोज ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे, तो मनोज लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे तुरंत भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Durg Crime : मनोज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर एम्स भेजा गया, जहां से उसे उसके गृह ग्राम रवाना किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर लिया है। हालांकि, आरक्षक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। एसएसबी के अधिकारियों ने घटना की जानकारी मनोज के परिजनों को दी है। इस दुखद घटना ने एसएसबी और मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।