DU UG Exam Date Sheet: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बदली यूजी परीक्षाओं की डेटशीट, अब रविवार को भी होंगे एग्जाम

By :  Vpb
Update: 2026-05-09 08:45 GMT

DU UG Exam Date Sheet: नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट परीक्षाओं का संशोधित फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। नई डेटशीट के अनुसार अब कुछ परीक्षाएं रविवार को भी आयोजित की जाएंगी। छात्रों की ओर से परीक्षा कार्यक्रम को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और भ्रम की स्थिति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक गुरप्रीत सिंह टूटेजा ने बताया कि संशोधित शेड्यूल का उद्देश्य छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं जल्द समाप्त कराना है। उन्होंने कहा कि कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं, नौकरी के इंटरव्यू और अन्य करियर अवसरों में शामिल होते हैं, इसलिए परीक्षा तिथियों में बदलाव जरूरी माना गया। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू किए गए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के बाद यह पहला अवसर होगा जब विश्वविद्यालय आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करेगा। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में केवल छह सेमेस्टर तक की पढ़ाई होती थी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी। छठे और आठवें सेमेस्टर के एग्जाम अगले 14 दिनों तक एक दिन छोड़कर आयोजित किए जाएंगे, जिसके चलते कुछ परीक्षाएं रविवार को भी होंगी। इसके बाद दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय ने सभी सम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 जून तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, बैकलॉग छात्रों को भी नए शेड्यूल से राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News