Dry Day : मंदिरा प्रेमियों के लिए खबर, अक्टूबर माह में इस तारीख को बंद रहेगी शराब दुकान, जानें क्या है वजह...
| राज्य की आबकारी नीति के अंतर्गत, शासन के निर्देश के अनुसार, इस दिन समस्त देशी मदिरा दुकानें
By : Rohit Banchhor
Dry Day : रायपुर। अक्टूबर माह के 2 तारीख को गांधी जयंती है। इस अवसर पर प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन देशी और विदेशी मदिरा की सभी फुटकर दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
Dry Day : राज्य की आबकारी नीति के अंतर्गत, शासन के निर्देश के अनुसार, इस दिन समस्त देशी मदिरा दुकानें (सी.एस.-2), विदेशी मदिरा दुकानें (एफ.एल.-1), और अन्य सभी प्रकार की मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। यह आदेश मदिरा दुकानों से संलग्न अहातों (ग-अहाता, ग-कम्पोजिट अहाता) पर भी लागू होगा।
Dry Day : इस दौरान मदिरा का संव्यवहार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई इस दिन शराब बेचने या पिलाने के आरोप में पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संबंधितों से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।