Dog Loyalty : पेड़ से लटकी मालिक की लाश के पास बैठा रहा पालतू कुत्ता, भावुक कर देने वाला दृश्य...
वह पेड़ के नीचे पूरी तरह से पहरेदार की तरह बैठा रहा और किसी को भी शव के पास आने नहीं दिया।
Dog Loyalty : ओडिशा। ओडिशा के अनुगुल जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। रानीगोडा इलाके में एक तालाब के पास लगे जामुन के पेड़ से एक युवक की लाश लटकी हुई मिली, लेकिन इस दर्दनाक दृश्य को और भी भावुक बनाने वाली बात यह थी कि मृतक का पालतू कुत्ता अपने मालिक की लाश के पास से एक पल के लिए भी नहीं हटा। वह पेड़ के नीचे पूरी तरह से पहरेदार की तरह बैठा रहा और किसी को भी शव के पास आने नहीं दिया।
Dog Loyalty : इस कुत्ते की वफादारी और अपने मालिक के प्रति प्यार ने सबका दिल छू लिया। जैसे ही कोई शव के पास आने की कोशिश करता, कुत्ता तुरंत भौंकने लगता और दौड़कर उसे भगाने की कोशिश करता, मानो वह अपने मालिक की अंतिम रक्षा कर रहा हो। कुत्ते की आँखों में भय, दर्द और अकेलापन साफ नजर आ रहा था, लेकिन वह अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटा। वह हर हालत में अपने मालिक के पास ही बैठा रहा, जैसे उसे यह समझ नहीं आ रहा था कि उसका मालिक अब कभी घर नहीं लौटेगा।
Dog Loyalty : मृतक और कुत्ते का गहरा रिश्ता-
मृतक की पहचान मणिया बेहरा के रूप में हुई है। मणिया और उसका पालतू कुत्ता का बहुत गहरा रिश्ता जुड़े हुए थे। वह कुत्ता हमेशा मणिया के साथ रहता था, खासकर जब वह अपनी गाय-भैंस को तालाब के पास चराने जाता था। कुत्ते और मालिक के बीच का प्यार और वफादारी एक अटूट संबंध की तरह था। घटना के दौरान, कुत्ते की वफादारी और उसके कर्तव्य का पालन देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
Dog Loyalty : पुलिस को भी आई मुश्किलें-
घटना के बाद, पुलिस को शव के पास पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं क्योंकि कुत्ता किसी भी हालत में अपने मालिक को छोड़ने को तैयार नहीं था। पुलिस को कुत्ते को शांत करने और शव को नीचे लाने के लिए समय लग गया। कुत्ते की आंखों में दर्द और अकेलापन साफ झलक रहा था, लेकिन उसकी वफादारी ने सभी को रुला दिया।