Dhamtari News : धमतरी। जिले के हटकेशर वार्ड स्थित शासकीय स्कूल में छात्राओं के छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया है। बता दें कि गुरुवार को धमतरी के हटकेशर वार्ड स्थित शासकीय स्कूल में छात्राओं के चेकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर कुलदीप आनंद के नेतृत्व में चिरायु के टीम पहुंचे थे।

Dhamtari News : इस बीच कक्षा 12वीं के छात्राओं के साथ चेकअप करने के नाम पर छात्रों को गलत तरीके से टच कर रहे थे। जिसके बाद शिक्षको ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग सहित जिला शिक्षा विभाग में किया। वही छात्रों और पालकों ने भी इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
Tags: