धमतरी। Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 14 फरवरी की सुबह एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी के पास तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 घायल है।

Accident: कार में कोबरा बटालियन के जवान सवार थे। मृतकों में ड्राइवर और 3 जवान शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री विजय शर्मा ने फोन कॉल पर घायल जवान से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Accident: एनएच 30 में हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले कोबरा बटालियन के जवानों में उमेंद्र सिंह (एसआई), मुकेश कुमार (हेड कास्टेबल), राजकुमार गौड़ (कांस्टेबल), हीरालाल नागर सिविलियन ड्राइवर शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल अभिमान राय (कोबरा बटालियन) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident: गृह मंत्री विजय शर्मा ने की बात

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान अभिमान राय से फोन पर बात की। महापौर रामू रोहरा ने गृह मंत्री से जवान की बात करवाई. गृह मंत्री विजय शर्मा ने हादसे की स्थिति पर बात की और घायल अभिमान राय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कही।

Tags: