Delhi Metro Station: दिल्ली उद्योग भवन स्टेशन का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा मेट्रो स्टेशन

Delhi Metro Station

By :  Vpb
Update: 2026-02-13 14:59 GMT

Delhi Metro Station: नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के उद्योग भवन स्टेशन का नाम अब 'सेवा तीर्थ भवन मेट्रो स्टेशन' कर दिया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन-1 एवं 2' के उद्घाटन के दौरान की गई। खट्टर ने कहा कि यह एक पवित्र और परिवर्तन का अवसर है, जो सदियों में कभी-कभी आता है। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई दी और कहा कि सेवा तीर्थ न केवल एक इमारत है, बल्कि भारत की नई सोच, ऊर्जा, विचार, विजन और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।

Delhi Metro Station: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय विस्टा परियोजना के तहत बने 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया, जहां अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय एक छत के नीचे संचालित होंगे। यह परिसर आधुनिक, डिजिटल और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं से लैस है। नए कार्यालय से पीएम मोदी ने पहले दिन ही कई बड़े फैसले लिए लखपति दीदी योजना का लक्ष्य 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ किया गया, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड 1 लाख करोड़ से दोगुना कर 2 लाख करोड़ किया गया, स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी गई, और पीएम राहत स्कीम के तहत सड़क दुर्घटना में 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। खट्टर ने कहा कि यह बदलाव 'विकसित भारत' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।

Tags:    

Similar News