DC vs KKR : IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को 40 रनों से हराया

By :  Dev Verma
Update: 2026-05-25 06:25 GMT

DC vs KKR : कोलकाता। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए IPL 2026 के 70वें और आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में KKR की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई।

DC vs KKR : दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़कर अच्छी नींव रखी। पोरेल ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि साहिल पारख ने 17 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 39 रन बनाकर पारी को संभाला।

DC vs KKR : केएल राहुल की तूफानी फिफ्टी

दिल्ली की ओर से सबसे बड़ी पारी केएल राहुल ने खेली। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन ठोकते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अंत में डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

DC vs KKR : KKR की लड़खड़ाती बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला। रोवमन पॉवेल ने 29 और मनीष पांडे ने 25 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल सके। पूरी टीम 163 रन पर सिमट गई।

DC vs KKR : गेंदबाजों का प्रदर्शन

दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले, जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं KKR की ओर से सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली।

Tags:    

Similar News