Danteshwari Mandir: आधी रात दंतेश्वरी मंदिर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण की चोरी,देखें VIDEO
| जगदलपुर। Danteshwari Mandir: बस्तर संभाग के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में अज्ञात चोरों ने आधी रात को मंदिर के पीछे बने रास्ते से घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।
जगदलपुर। Danteshwari Mandir: बस्तर संभाग के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में अज्ञात चोरों ने आधी रात को मंदिर के पीछे बने रास्ते से घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाना का है।
Danteshwari Mandir: जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में दाखिल हुए और देवी दंतेश्वरी के आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।
Danteshwari Mandir: कोतवाली थाना पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन और श्रद्धालु चिंतित दंतेश्वरी मंदिर बस्तर की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में चिंता और आक्रोश दोनों है। जांच पूरी होने तक मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है।