CSK vs LSG IPL 2026: चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ जीता टॉस, इंग्लिश मार्श क्रीज पर

By :  Vpb
Update: 2026-05-10 10:09 GMT

CSK vs LSG IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें हाल के मैचों में जीत हासिल कर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। चेन्नई ने लगातार दो मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है, जबकि लखनऊ भी पिछले मैच में जीत दर्ज कर फिर से पटरी पर लौटी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। आवेश खान की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश इंग्लिस को भी मौका मिला है।

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल छह मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने तीन मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को दो मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा था।

चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। धीमी पिच के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान चेन्नई में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स:

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, मणिमरन सिद्धार्थ, मयंक यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट सब: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल।

Tags:    

Similar News