CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट

By :  Vpb
Update: 2026-05-04 10:27 GMT

CSK IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष दाहिने पैर में फ्रैक्चर के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वह 2 मई को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे, जो उनका आईपीएल डेब्यू मैच भी था।

28 वर्षीय घोष ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए विल जैक्स का बेहतरीन कैच पकड़ा। हालांकि, नमन धीर को गेंदबाजी करते समय फॉलो-थ्रू में गिरने के बाद वह दर्द में नजर आए। इस मुकाबले में उन्होंने 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

सीएसके ने आधिकारिक बयान में उनकी चोट की पुष्टि करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, हेड कोच फ्लेमिंग ने भी इसे टीम के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि घोष हाल के समय में शानदार फॉर्म में थे और ऑलराउंडर के तौर पर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे।

घोष की गैरमौजूदगी से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि पहले ही खलील अहमद और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। एमएस धोनी भी पिंडली की समस्या से जूझ रहे हैं। फिलहाल सीएसके 9 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

Tags:    

Similar News