Constable Suspended : पुलिस का आरक्षक निलंबित, शराब के नशे में मारपीट और बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई...
पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-11 09:31 GMT
Constable Suspended : दुर्ग। जिले के रानी तराई थाने में तैनात आरक्षक नवनीत कलसी को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा निलंबित कर दिया गया है। नवनीत कलसी पर शराब के नशे में मारपीट और अनुचित बर्ताव का आरोप है, जिसके बाद दुर्ग एसपी ने यह सख्त कदम उठाया। यह कार्रवाई छावनी-पाटन के सीएसपी हरीश पाटिल की रिपोर्ट पर की गई है।
Constable Suspended : बता दें कि आरक्षक नवनीत कलसी ने दीपावली के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली थी और अपने घर खुर्सीपार चला गया। 3 नवंबर को मातर त्योहार के दौरान डबरापारा ओवर ब्रिज के नीचे उसने शराब के नशे में लोगों से झगड़ा किया और जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी। जब सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे, तो नवनीत ने पुलिसकर्मी से डंडा छीनकर झगड़ा कर रहे लोगों पर हमला किया। सीएसपी द्वारा फटकारने पर नवनीत मौके से फरार हो गया।
Constable Suspended : अगले दिन दंपती से भी की मारपीट-
4 नवंबर को नवनीत कलसी ने डबरापारा ब्रिज के पास खड़े एक दंपती को धमकाया और विरोध करने पर उनसे मारपीट की। नवनीत ने पुलिसकर्मी होने का धौंस दिखाकर दंपती पर हमला किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी ने खुर्सीपार थाना प्रभारी को मामले की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
Constable Suspended : एसपी दुर्ग द्वारा निलंबन की कार्रवाई-
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 9 नवंबर को आरक्षक नवनीत कलसी को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि अनुशासनहीनता और पुलिसकर्मी के रूप में अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।