Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
सिटी सेंटर मॉल के पास सड़क हादसे के मामले में एसएसपी का सख्त एक्शन
Constable Suspended : रायपुर। रायपुर पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में डायल-112 में पदस्थ आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी निलंबन आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर की सूचना डायल-112 को मिली थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा घटना स्थल पर निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचने के बाद उनके व्यवहार को भी अमर्यादित और अनुचित पाया गया।
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन आदेश के तहत आरक्षक संदीप शर्मा को रक्षित केंद्र, रायपुर संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।