Constable Suspended : नशे में धूत आरक्षक पर गिरी विभागीय गाज, एसपी ने किया निलंबित...

पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए।

Update: 2025-06-16 02:45 GMT

Constable Suspended : मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धूत आरक्षक रोशन पहाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में आरक्षक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरक्षक रोशन पहाड़ी शराब के नशे में असामान्य व्यवहार करते दिखाई दिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद जनता में पुलिस की छवि को लेकर सवाल उठने लगे। वीडियो की व्यापकता और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कहा, ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और नशे का सेवन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने आरक्षक रोशन पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, इस मामले की गहन जांच के लिए विभागीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों से अनुशासन और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है, और इस तरह का व्यवहार पुलिस विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

Full View
Tags:    

Similar News