Congress Training Camp: केसी वेणुगोपाल कल पहुंचेंगे रायपुर, प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद

दोनों नेता अलग-अलग सत्रों में जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे और संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे।

Update: 2026-06-24 15:18 GMT

Congress Training Camp: रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे। वे जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन संचालन और चुनावी रणनीति पर प्रशिक्षण देंगे। केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शिविर में मौजूद रहेंगे। दोनों नेता अलग-अलग सत्रों में जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे और संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे।

Congress Training Camp: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि अभनपुर के आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में 20 जून से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के 41 जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं।

राहुल गांधी दे गए थे बड़ा राजनीतिक संदेश-

बता दें कि 20 जून से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार 21 जून को राहुल गांधी खुद करीब चार घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्षों के साथ लंबी चर्चा में साफ कहा था कि कांग्रेस में आगे बढ़ने का रास्ता जमीनी काम से तय होगा। उन्होंने नए नेतृत्व को आगे लाने, गुटबाजी से बचने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने को कहा था। अब पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल कल शिविर में अध्यक्षों से संवाद करेंगे।

Tags:    

Similar News