Congo Boat Accident : कांगो। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (क्त्ब्) के इक्वेटर प्रांत में कांगो नदी पर हुए एक दिल दहलाने वाले हादसे ने देश को स्तब्ध कर दिया है। मंगलवार को मबंडाका के पास एक लकड़ी की नाव, जिसमें सैकड़ों यात्री और ईंधन लदा हुआ था, आग लगने के बाद पलट गई। इस त्रासदी में अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। कांगो नदी, जो दुनिया की सबसे गहरी नदियों में से एक है, इस भयावह घटना की गवाह बनी।

Congo Boat Accident : खाना बनाते समय चिंगारी से विस्फोट-

स्थानीय अधिकारी जोसेफिन-पैसिफिक लोकुमु के अनुसार, नाव पर एक महिला खाना बनाने के लिए अंगारे जला रही थी। इस दौरान एक चिंगारी पास रखे ईंधन पर जा गिरी, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। देखते ही देखते आग ने पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। नाव पर सवार सैकड़ों यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिनमें से कई इस आग की चपेट में आ गए या डूब गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, नाव पर 400 से अधिक यात्री सवार थे, जो इसकी क्षमता से कहीं अधिक था।

Congo Boat Accident : बार-बार होने वाली त्रासदियां-

कांगो में नाव दुर्घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। सड़क मार्गों की कमी के कारण लोग नदियों और झीलों पर यात्रा के लिए मजबूर हैं, जहां अक्सर पुरानी और ओवरलोडेड नावें इस्तेमाल होती हैं। अक्टूबर 2023 में इक्वेटर प्रांत में एक नाव डूबने से 47 लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल अक्टूबर में लेक किवु में नाव पलटने से 20 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 2019 में उसी झील में हुए हादसे में लगभग 100 लोगों की जान गई थी। इन हादसों में अक्सर लाइफ जैकेट्स की कमी और सुरक्षा नियमों का पालन न होना बड़ा कारण होता है।

Tags: