CM Vishnudev Say : दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। सीएम ने अपनी इस मुलाकात की जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा, पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 23 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर आज उनसे मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


CM Vishnudev Say : सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश में माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।


Tags: