CM Vishnu Deo Sai:सीएम विष्णुदेव साय का आज राजस्थान दौरा, सिक्किम के गवर्नर ओम माथुर के घर वैवाहिक कार्यक्रम में होंगे शामिल
| रायपुर। CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 22 नवंबर को राजस्थान के पाली जिले के रणकपुर इलाके में सिक्किम के गवर्नर और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
By : Pradeep Sharma
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 22 नवंबर को राजस्थान के पाली जिले के रणकपुर इलाके में सिक्किम के गवर्नर और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता भी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राजस्थान के पाली जिले में 22 नवंबर को सिक्कम के राज्यपाल ओम माथुर की पोती कोमल की शादी है। इस विवाह समारोह में देश भर से कई दिग्गज नेता और उद्योगपति शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे।