Sai Cabinet Meeting: थोड़ी ही देर में शुरु होगी विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
| Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक। जानिए किन अहम प्रस्तावों और विकास कार्यों के एजेंडे पर लग सकती है मुहर। पढ़ें पूरी खबर।
By : Pradeep Sharma
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाईन, रायपुर में होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर होने वाले राज्योत्सव, धान खरीदी पर चर्चा होगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, किसान और सहकारी समितियों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।