Swine Flu : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में 9 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक संक्रमित पाए गए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 416 हो गई है। फिलहाल प्रदेश में 134 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 44 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 90 मरीज अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, छुट्टी के चलते शनिवार को स्वाइन फ्लू की जांच प्रभावित रही, जिससे जांच की संख्या कम रही और नए मामलों की रिपोर्टिंग पर भी असर पड़ा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ होम आइसोलेशन वाले मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।



 


Tags: