Surajpur Double murder : सूरजपुर। बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में जिला न्यायालय के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश आनंद प्रकाश ने चार दोषियों को सजा सुनाते हुए कुलदीप साहू, रिंकू उर्फ फूल सिंह और चंद्रकांत चौधरी (पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष) को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं आर्यन उर्फ गोल्डी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है, जब कोतवाली में पदस्थ तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी।

मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया था। इनमें से दो आरोपियों को पूर्व में बरी किया जा चुका है, जबकि आज अदालत ने चार आरोपियों को सजा सुनाई। फैसले के बाद न्यायालय परिसर में मामले को लेकर काफी चर्चा रही।

Tags: