रायपुर। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं और अपनी योग्यता के अनुसार बेहतर करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेले में प्राइवेट सेक्टर की 6 दिग्गज कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो कुल 426 पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। खास बात यह है कि इस मेले में चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 30 हजार रुपए प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन मिल सकता है।

कहां और कब होगा आयोजन

जिला रोजगार मेले का आयोजन बैरन बाजार स्थित शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में किया जाएगा। मेले का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

किन योग्यताओं वालों को मिलेगा मौका?

इस रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

1-10वीं और 12वीं पास युवा

2-स्नातक (Graduation) की डिग्री धारक

3-आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा धारक

4-इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त युवा

इन 6 कंपनियों में मिलेगा नौकरी का अवसर

1- एलएक्सईआर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड

2- आईकैमेट एचआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

3- आर.एस. इंक.

4- शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड

5- एसएल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड

6- इंडिया हेल्प पॉइंट डॉट कॉम

इन सभी कंपनियों में अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। हर पद के लिए कार्यस्थल, वेतन और शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है, इसलिए युवाओं को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।

जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को सबसे पहले छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद, निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले स्थल पर उपस्थित होना है।

साथ ले जाने वाले मुख्य दस्तावेज:-

1-रोजगार पंजीयन की जानकारी

2-आधार कार्ड

3-अपडेटेड बायोडाटा (Resume)

4-शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति

5-आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग से जुड़े प्रमाणपत्र

Tags: