Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को सील कर दिया है। पुलिस की जांच के दौरान सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में देवेंद्र नगर क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर की जांच की गई थी। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोप लगाया कि सेंटर के संचालक और मैनेजर द्वारा युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 (PITA Act) की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद 11 सितंबर को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सेंटर को सील कर दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Tags: