Raipur Breaking: नवीन मार्केट में माता के पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी के दौरान हादसा
By : Devraj Verma
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट स्थित माता के पंडाल में फेस रिवील यानी माता की पहली झलक दिखाने के कार्यक्रम के दौरान आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, पंडाल में आतिशबाजी की जा रही थी, इसी दौरान आग भड़क उठी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आतिशबाजी के दौरान पंडाल में लगी आग
माता की पहली झलक के कार्यक्रम को लेकर पंडाल में श्रद्धालुओं की मौजूदगी थी। इसी दौरान आतिशबाजी के बीच पंडाल में आग लगने की घटना सामने आई। मौके पर फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा।