Raipur Breaking : सिटी सेंटर मॉल के पास होम डेकोरेशन दुकान में लगी आग, चौथे माले का फर्नीचर जलकर राख
सिटी सेंटर मॉल के नजदीक होम डेकोरेशन की दुकान की चौथी मंजिल पर आग लग गई। आग में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं।
By : Devraj Verma
Update: 2026-10-25 09:31 GMT
रायपुर। सिटी सेंटर मॉल के नजदीक स्थित एक होम डेकोरेशन की दुकान में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग दुकान की चौथी मंजिल पर लगी, जहां रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
चौथे माले पर रखा फर्नीचर आग की चपेट में आया
जानकारी के मुताबिक, दुकान की चौथी मंजिल पर आग लगने से वहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कार्रवाई की जा रही है। नुकसान का वास्तविक आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।