Raipur Accident : तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
| तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम
Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।