Mahakavya Shri Ramayan Katha : दामिनी बंजारे, रायपुर। ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से चर्चित अंजलि अरोड़ा जल्द ही बड़े पर्दे पर माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें रामायण के प्रमुख प्रसंगों की झलक देखने को मिल रही है।

सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा

फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है, जबकि देव शर्मा भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत रावण द्वारा माता सीता के अपहरण के प्रसंग से होती है। इसके बाद भगवान राम का संकल्प, सीता की प्रतीक्षा और हनुमान द्वारा लंका दहन जैसे महत्वपूर्ण दृश्यों को दिखाया गया है।


Full View

युद्ध की तैयारियों से लेकर लंका दहन तक

ट्रेलर में रामायण के युद्ध से पहले की तैयारियों से लेकर युद्ध के दौरान के कई दृश्यों की झलक दिखाई गई है। फिल्म में पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

छत्तीसगढ़ में हुई फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके कई हिस्सों की शूटिंग छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में की गई है। ऐसे में प्रदेश के प्राकृतिक लोकेशन और स्थानीय कलाकार भी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। छत्तीसगढ़ की खूबसूरती और यहां के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के सिनेमाई प्रोजेक्ट में जगह मिलना प्रदेश के फिल्म प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का विषय बना हुआ है। 

Tags: