रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे के बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर अब रायपुर लौटने वाले हैं। उनके दिल्ली में चल रहे उपचार के बाद वापसी की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, वे कल 23 सिंतबर को रात करीब 8 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

किरण सिंह देव के रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। उनकी वापसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

झांसी-ललितपुर मार्ग पर हुआ था हादसा

बता दें कि किरण सिंह देव बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे थे, इसी दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में उन्हें कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। इसके बाद उनका उपचार कराया गया और स्वास्थ्य लाभ के लिए वे दिल्ली में रहे।

अब उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर वे वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। कल रात दिल्ली से रवाना होने के बाद उनके रायपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

धर्मलाल कौशिक ने की मुलाकात

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक जी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से आत्मीय भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना। उन्होंने किरण सिंह देव जी के शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Tags: