रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने दिवाली पर्व को देखते हुए लगातार 4 दिनों की छुट्टी घोषित की है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 6 नवंबर से 9 नवंबर तक सार्वजनिक/सामान्य अवकाश रहेगा। इस घोषणा से त्योहार के दौरान लोगों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

6 से 9 नवंबर तक रहेगा अवकाश

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, दिवाली पर्व के अवसर पर 6, 7, 8 और 9 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और आम लोगों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

दिवाली के मद्देनजर राज्य सरकार ने चार दिन के सार्वजनिक/सामान्य अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। 




 


Tags: