CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को, इन अहम प्रस्तावों और फैसलों पर लग सकती है मुहर
| Chhattisgarh Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
By : Pradeep Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 27 अक्टूबर 2026 को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में निर्धारित समयानुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें राज्य सरकार कई अहम नीतिगत फैसले और प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है।
किन मुद्दों और एजेंडों पर हो सकती है चर्चा?
हालांकि बैठक के औपचारिक एजेंडे की विस्तृत सूची आनी अभी शेष है, लेकिन इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन मंथन होगा।
राज्य में आगामी सीजन की तैयारियों, प्रशासनिक कामकाज और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है।