CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

12 सितंबर: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।

13 सितंबर: कई इलाकों में बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

14 सितंबर: प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

15 सितंबर: कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट नहीं दिया है।

16 सितंबर: बारिश का दौर कुछ हिस्सों में बना रह सकता है। इस दिन भी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Tags: