CG Swine Flu : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के सभी 33 जिलों में अब तक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को राज्य में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मामलों में रायपुर सबसे आगे रहा, जहां 7 मरीज मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग में 5, जबकि कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में 1-1 मरीज की पहचान हुई है।

176 मरीजों की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल 176 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 73 मरीज रायपुर जिले से हैं। फिलहाल रायपुर में 7 मरीज एक्टिव हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो इस समय 45 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 11 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 34 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

अब तक नहीं हुई मौत

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी और उपचार की व्यवस्था जारी है। विभाग ने लोगों से फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।



 


Tags: