CG Promotion : छत्तीसगढ़ में 12 DSP को ASP रैंक पर पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने विभागीय समिति की अनुशंसा पर 12 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ASP, सहायक सेनानी या समकक्ष रैंक पर पदस्थापना देने का आदेश जारी किया।
CG Promotion : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी या समकक्ष रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 15 अक्टूबर को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।
जारी आदेश के मुताबिक, 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पदस्थापना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 की अनुसूची-पांच में दिए गए प्रावधानों के तहत की गई है।
इस आदेश में माधुरी धीरही और संजय ध्रुव समेत राज्य पुलिस सेवा के कुल 12 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। पदस्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में दी गई है।
देखें लिस्ट-