CG police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की बदली गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने जारी किया तबादला आदेश, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर समेत कई थानों के प्रभारियों की बदली गई पदस्थापना।
Update: 2026-10-23 14:54 GMT
CG police Transfer : बिलासपुर। जिले में पुलिस प्रशासन ने थाना स्तर पर बदलाव करते हुए 10 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा किए गए इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसे जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
तबादला आदेश के तहत सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर, तोरवा, कोतवाली, बिल्हा और चकरभाठा सहित कई थानों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर बिलासपुर आए निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग की ओर से जारी पदस्थापना आदेश के अनुसार, संबंधित निरीक्षकों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार संभालना होगा।
देखें लिस्ट-