CG Police Transfer : 4 निरीक्षक और 3 सहायक उपनिरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट
बेमेतरा SP त्रिलोक बंसल ने जारी किया तबादला आदेश, साजा और नवागढ़ थाने को मिले नए प्रभारी; देवरबीजा चौकी की कमान भी बदली
Update: 2026-08-30 14:28 GMT
CG Police Transfer : बेमेतरा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने 4 निरीक्षकों और 3 सहायक उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादले के बाद कई थानों और चौकी की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक चंद्र देव वर्मा को साजा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी नवागढ़ थाना प्रभारी होंगे। इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक दीनानाथ सिन्हा को देवरबीजा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत कुल 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट-