CG News : छिंदगढ़ में बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो
| सुकमा जिले के छिंदगढ़ में शाम को अचानक हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया, दिनभर की गर्मी से राहत मिली और क्षेत्र में ठंडक का एहसास हुआ।
CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक में शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक हुई तेज बारिश से क्षेत्र में मौसम सुहाना हो गया और लोगों को दिनभर की गर्मी से राहत मिली।
दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश के बाद इलाके में ठंडक बढ़ गई और लोगों को तपिश से राहत मिली। अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र के वातावरण को खुशनुमा बना दिया।