CG News : ओडिशा के CM मोहन चरण माझी से मिले विष्णुदेव साय, आपसी सहयोग और विकास पर हुई चर्चा
भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री साय ने मोहन चरण माझी से की शिष्टाचार भेंट, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
Update: 2026-09-20 09:02 GMT
CG News : रायपुर/भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीएम साय ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
मुख्यमंत्री साय के अनुसार, मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने पर विचार-विमर्श किया गया।
सीएम साय ने कहा कि दोनों राज्यों का साझा संकल्प है कि आपसी सहयोग को नई गति दी जाए और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच विभिन्न साझा मुद्दों को लेकर पहले भी अंतरराज्यीय स्तर पर संवाद होता रहा है।