CG News: खम्हरिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 5वीं से 12वीं तक प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष सात दिवसीय कैंप में शामिल होकर बेहतर सेवा देने वाले स्वयंसेवकों को भी प्रोत्साहित किया गया।


2012 से लगातार विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी श्री पन्नालाल चंद्राकर ने अपने पिता स्व. श्री सेवाराम चंद्राकर एवं माता स्व. श्रीमती अलेना देवी चंद्राकर की पावन स्मृति में नगद राशि देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वे वर्ष 2012 से लगातार विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे हैं।


टॉपर्स को मिली प्रोत्साहन राशि

वर्ष 2026 में कक्षा 12वीं में प्रथम दुर्गेश्वरी चक्रधारी को 6100 रुपए और द्वितीय रोमन चक्रधारी को 6000 रुपए दिए गए। कक्षा 10वीं में प्रथम खुशबू निषाद को 4100 रुपए और द्वितीय भावना चक्रधारी को 4000 रुपए मिले।

कक्षा 8वीं में प्रथम कंचन सिन्हा को 2100 रुपए और द्वितीय टीनम चक्रधारी को 2000 रुपए दिए गए। कक्षा 5वीं पीएस खम्हरिया में प्रथम माही सिंह को 1100 रुपए और द्वितीय हितेश बघेल को 1000 रुपए मिले।

नवाडीह के विद्यार्थियों और NSS स्वयंसेवकों का सम्मान

नवाडीह खम्हरिया से प्रथम हिमांशी खड़िया को 1100 रुपए और द्वितीय यशोदा निर्मलकर को 1000 रुपए दिए गए। NSS कैंप बेहाडीह में सेवा में अग्रणी रहने वाले स्वयंसेवकों को प्रतीक चिह्न के लिए 7000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस तरह कुल 35,500 रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

प्राचार्य ने बताया अद्वितीय पहल

विद्यालय के प्राचार्य नारायण चौधरी ने पन्नालाल चंद्राकर के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाला यह कार्यक्रम अद्वितीय है। पन्नालाल चंद्राकर ने विद्यालय परिवार और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है और विद्यार्थी 94 प्रतिशत तक अंक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 में भी खम्हरिया का नाम होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत कर माता-पिता, गुरुजनों और गांव का नाम रोशन करने की अपील की।

इस अवसर पर जनपद सदस्य बागबाहरा जामिन यसवंत ठाकुर,सरपंच सुलोचना अरुण चंद्राकर,उप सरपंच मोतीलाल चंद्राकर,पुकलाल चंद्राकर,बलदाऊ यदु,रामबिशन बंछोर, गोरेलाल तांडे, शांति साहू तथा विद्यालय परिवार से प्राचार्य नारायण चौधरी रंजना ध्रुव, अंजु नामदेव, सृष्टि साहू, दीप्ति शर्मा, धनैश्वरी साहू,ममता राजकमल, मोनिका साहू,जीवन लाल सिन्हा, चुम्मन लाल जगत,रानी गिरी गोस्वामी, रोहित ठाकुर,खेमलता पटेल,गीता दीवान,दामिनी देवांगन, राजेश साहू,मंगलमूर्ति साहू,गोपाल सिंह,नरेश ,रमेश, कमलेश मोहित यादव सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन दीप्ती शर्मा एवम रोहित ठाकुर ने किया।

Tags: