CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान अयोध्या पुरी बस्ती निवासी सानिया बानो के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले छात्रा का अपने भाई के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मां ने मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। हालांकि, इस विवाद और छात्रा की मौत के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags: