CG News : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के बयान पर उठे सवाल, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
धमतरी के सुपेला में 23 वर्षीय वीणा ठाकुर की मौत, FSL जांच में मिले तथ्यों के बाद पुलिस ने शुरू की जांच।
CG News : धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र के सुपेला गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता वीणा ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, पति ने पुलिस को बताया कि वीणा ने फांसी लगाई थी। हालांकि, मौके पर की गई FSL जांच के दौरान मिले तथ्यों और गले पर पतली वस्तु या कपड़े जैसे निशान को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इन परिस्थितियों के चलते पुलिस अलग-अलग पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।
मृतका के मायके पक्ष ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के निष्कर्षों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।