CG News : कवर्धा। ग्राम जैतपुरी में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ पहले भी कई बार गांव के आसपास नजर आ चुका है और अब तक करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।

जैतपुरी भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से सटा हुआ है। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइजेशन की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रायपुर जंगल सफारी से ट्रेंकुलाइजेशन गन मंगाई जा रही है, जिसके पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे लगने की संभावना है।

वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल समेत वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। तेंदुए की हलचल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और तेंदुए के करीब न जाने की अपील की है।

Tags: