CG News : बलरामपुर। राजपुर क्षेत्र में जंगल के पास बकरी चराने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में ग्रामीण के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना राजपुर के कोटागहना गांव के समीप जंगल की बताई जा रही है। भालू के हमले के बाद घायल ग्रामीण को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

ग्रामीण की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Tags: