CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ में हीरे की चोरी और अवैध बिक्री से जुड़े मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पायलीखंड खदान से हीरे चुराकर बेचने के लिए निकले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 146 नग हीरे जैसे पत्थर बरामद किए गए हैं, जिनका शुद्ध वजन 13.49 ग्राम बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एनएच-30 पर कोड़ापार पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भाटापारा निवासी 64 वर्षीय विनोद अग्रवाल के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 146 नग हीरे जैसे पत्थरों के साथ मोबाइल और नकदी भी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 10.15 लाख रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई को साइबर सेल और बिरेझर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



 


Tags: